पाकुड़ संवाददाता। अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत अंतर्गत आमिरजोला गांव के समीप जंगल में बुधवार देर शाम पेड़ से रस्सी के सहारे 17 वर्षीय किशोर का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान आमिरजोला निवासी टुटुल देहरी, पिता देवा देहरी, के रूप में हुई है। ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसआइ कवींद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। शव से तेज दुर्गंध आ रही…
Read MoreCategory: पाकुड़
पाकुड़िया में विधिक जागरूकता शिविर, स्थायी लोक अदालत की सेवाओं की दी गई जानकारी
पाकुड़ संवाददाता। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, पाकुड़िया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, सदस्य मो. अबरारुल हक एवं राजीव कुमार झा तथा बैंक के शाखा प्रबंधक बिपिन गौरव सहित बैंक कर्मी, ग्राहक एवं आमजन उपस्थित रहे। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि निःशुल्क कानूनी…
Read Moreडीपीएस पाकुड़ में भव्य अलंकरण समारोह,मयंक बने हेड बॉय और नयनशी बर्मन हेड गर्ल
पाकुड़ संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ में बुधवार को छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार का स्वागत प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने बैज ऑफ ऑनर प्रदान कर किया। वहीं दीनबंधु सेन ने प्रधानाचार्य जेके शर्मा को बैज ऑफ ऑनर प्रदान किया। निदेशक अरुणेंद्र कुमार एवं प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रोनित नायक ने वैदिक श्लोक का उच्चारण किया। इसके बाद…
Read Moreपाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी,डीसी-एसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
पाकुड़ संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर पाकुड़ जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में चल रहे परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। 10 से 13 अगस्त तक आयोजित पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन दोनों अधिकारियों ने परेड की तैयारियों के साथ समारोह की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।…
Read Moreपाकुड़ बीएड कॉलेज में डीएलएड सत्र 2026-28 के नवप्रशिक्षुओं का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ बीएड कॉलेज में डीएलएड सत्र 2026-28 के नवप्रशिक्षुओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रशिक्षुओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, डीएलएड पाठ्यक्रम, नियम-कायदों और विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना था। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुई। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने स्वागत संबोधन दिया। उन्होंने महाविद्यालय के विजन एवं मिशन, नियम एवं विनियम के साथ डीएलएड पाठ्यक्रम, शिक्षा…
Read Moreपाकुड़िया प्रखंड की पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित,शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड की सभी पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन कर गांव के विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामसभा में ग्रामीणों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को उठाया गया और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल पर जोर दिया गया। पंचायती राज सीएससी के मार्गदर्शन में हुई ग्रामसभा ग्रामसभा की गतिविधियों की देखरेख पंचायती राज सीएससी के बीएम रोशन अंसारी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें संबंधित पंचायतों के मुखिया, विद्यालयों के शिक्षक और पंचायत से जुड़े वीएलई की…
Read Moreउत्तर दिनाजपुर में बंधुआ मजदूरी जैसी परिस्थितियों से 12 बाल श्रमिक मुक्त,पाकुड़ के 10 बच्चे शामिल
पाकुड़ संवाददाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में रोजगार के नाम पर ले जाए गए 12 बाल एवं किशोर श्रमिकों को कथित तौर पर बंधुआ मजदूरी जैसी परिस्थितियों से मुक्त कराया गया। इनमें पाकुड़ जिले के 10 और पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के दो बच्चे शामिल हैं। रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को रायगंज थाना लाया गया, जहां उनकी पहचान, आयु सत्यापन और बयान दर्ज करने सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। करीब 50 बच्चों के फंसे होने की मिली थी सूचना जानकारी के अनुसार…
Read Moreपाकुड़ में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, माता-पिता व दादी हिरासत में,जांच जार
पाकुड़ संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर दक्षिण टोला में मंगलवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे एक दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने माता-पिता और दादी को लिया हिरासत में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के माता-पिता व दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ कुमार गौरव देर रात तक परिजनों से पूछताछ करते रहे। पारिवारिक विवाद की बात सामने…
Read Moreपाकुड़ में चोरों का आतंक:एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना,20 लाख के आभूषण चोरी
पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। हालांकि दो घरों में चोरी का प्रयास विफल रहा, लेकिन बड़ी अलीगंज पोस्ट ऑफिस रोड स्थित रिटायर्ड डीएसपी एलबी राम के मकान में किराये पर रह रहे अमरापाड़ा निवासी ट्रांसपोर्टर संजय भगत के घर से चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।…
Read Moreविश्व युवा दिवस पर सिदो-कान्हू स्टेडियम में जागरूकता अभियान, युवाओं को समाज निर्माण के लिए किया प्रेरित
कोटालपोखर/साहिबगंज संवाददाता। विश्व युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय सिदो-कान्हू स्टेडियम में युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों और सकारात्मक भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें शिक्षा, अनुशासन, सामाजिक जागरूकता और समाजहित में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। युवा शक्ति से बदलेगा समाज कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि युवा किसी भी देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि युवाओं को सही दिशा और सकारात्मक सोच मिल जाए…
Read More