पाकुड़ में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, माता-पिता व दादी हिरासत में,जांच जार

पाकुड़ में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, माता-पिता व दादी हिरासत में,जांच जार
Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

पाकुड़ संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर दक्षिण टोला में मंगलवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे एक दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने माता-पिता और दादी को लिया हिरासत में

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के माता-पिता व दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ कुमार गौरव देर रात तक परिजनों से पूछताछ करते रहे।

पारिवारिक विवाद की बात सामने आई

पाकुड़ में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, माता-पिता व दादी हिरासत में,जांच जार

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे के पिता सारजेन शेख एक वर्ष पहले रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेश गए थे, जहां उनकी एक युवती से मुलाकात हुई और दोनों ने शादी कर ली। बाद में वे अपनी दूसरी पत्नी के साथ गांव लौटे। कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पहली पत्नी के साथ विवाद शुरू हो गया।

हो-हल्ला के बीच मिला मृत बच्चा

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम घर में अचानक विवाद और हो-हल्ला शुरू हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो देखा कि एक दुधमुंहा बच्चा मृत अवस्था में पड़ा है। ग्रामीणों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है।

एक-दूसरे पर आरोप, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद दंपती एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते देखे गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment