मनिका में कांग्रेस की बैठक,प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने थामा पार्टी का दामन

मनिका, प्रतिनिधि।आगामी चुनावी गतिविधियों और संगठन विस्तार को लेकर शुक्रवार को मनिका स्थित लोहिया भवन में कांग्रेस प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, प्रदेश प्रभारी के. राजू, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी, चतरा लोकसभा प्रभारी भीम कुमार, जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान कांग्रेस को उस समय राजनीतिक बढ़त मिली, जब मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस का दामन…

Read More

लातेहार युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,संगठन विस्तार पर जोर

लातेहार। जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को परिसदन भवन में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक मजबूती, विस्तार और आगामी आंदोलनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, माननीय विधायक मनिका रामचन्द्र सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, प्रदेश महासचिव फहद खान, लातेहार जिला के सह प्रभारी अजय नाथ सहदेव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब…

Read More

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पलामू जिला प्रभारी का दौरा,लहलहे में हुआ भव्य स्वागत

पलामू।कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर पलामू जिला प्रभारी बिनय सिन्हा दीपू के पलामू दौरे के क्रम में लहलहे पंचायत में भव्य स्वागत एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी बिनय सिन्हा ने कहा कि पंचायत स्तर तक कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति यह दर्शाती है कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और जन-जन से जुड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा…

Read More

युवा कांग्रेस लातेहार के जिला अध्यक्ष बने अमित यादव, लगातार दूसरी बार मिली जीत

लातेहार।युवा कांग्रेस संगठन में हुए चुनाव के बाद अमित यादव को लगातार दूसरी बार युवा कांग्रेस लातेहार का जिला अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। जानकारी के अनुसार, जिला अध्यक्ष पद के लिए अमित यादव को कुल 1704 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुड्डू सिंह को 1680 वोटों के अंतर से पराजित किया। बताया गया कि मतदान के दौरान अमित यादव के पक्ष में लगभग 4000 वोट पड़े थे, लेकिन स्क्रूटनी के बाद उन्हें 1704 वोट वैध…

Read More

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना, विधायक रामचंद्र सिंह बोले—जनहित से भटकाने की साजिश

लातेहार। जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में बुधवार को समाहरणालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय विधायक श्री रामचंद्र सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश आज कई गंभीर संकटों से जूझ रहा है—इंडिगो फ्लाइट की घटनाएं, दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण, जंगलों की कटाई जैसे अहम मुद्दे मौजूद हैं, लेकिन भाजपा सरकार इन पर ध्यान देने के बजाय कांग्रेस द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलने में लगी है। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार का…

Read More

लातेहार कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला सम्मान

लातेहार, शुक्रवार को लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान नवनियुक्त जिला कमिटी के सभी पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी एक महीने के कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। नवनियुक्त सदस्यों को कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। लातेहार कांग्रेस के प्रथम जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने पदाधिकारियों…

Read More

सामाजिक न्याय मंच के द्वारा कांग्रेस के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह का किया गया स्वागत

जमशेदपुर :सामाजिक न्याय मंच के द्वारा कांग्रेस के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष (पूर्वी सिंहभूम ) परविंदर सिंह का अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।मंच के प्रकाश विश्वकर्मा ने कहा कि परविंदर सिंह जी सामाजिक न्याय मंच से जुड़ें रहे हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर उनके मनोनयन से पिछड़ी जाति के लोगों में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह पिछड़ों के हक एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहेंगे ऐसा पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि ज़िले में पिछड़ी जातियों के विद्यार्थियों…

Read More

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनाव में विवेका त्रिपाठी ने दिखाई अपनी ताकत

पलामू : कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर चल रही हलचल के बीच शनिवार को सतबरवा प्रखंड अंतर्गत लहल्हे में कांग्रेस नेता एवं जिला अध्यक्ष पद के दावेदार विवेकानंद त्रिपाठी ने अपनी शक्ति प्रदर्शन कर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। दरअसल, कांग्रेस की संगठनात्मक इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के तहत पर्यवेक्षक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद यमी याजनिक इन दिनों पलामू प्रवास पर हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रही हैं। इसी क्रम में जब वे सतबरवा प्रखंड के लहल्हे पहुंचीं तो उनका…

Read More

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर दुबे‘ददई’का निधन,झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति

रांची। झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, धनबाद के पूर्व सांसद एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस पार्टी सहित राज्य की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त…

Read More

लातेहार:पंकज तिवारी के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लातेहार:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा पंकज तिवारी को लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कार्यालय लातेहार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लातेहार जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गूँजर उरांव ने की। समारोह में कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी का फूल-मालाओं व अंगवस्त्र से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष गूँजर उरांव ने कहा कि “पंकज तिवारी पार्टी के निष्ठावान, प्रखर व समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो पिछले तीन दशकों से कांग्रेस पार्टी में निस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहे हैं।”…

Read More