Views: 112
1 0
कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पलामू जिला प्रभारी का दौरा,लहलहे में हुआ भव्य स्वागत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पलामू जिला प्रभारी का दौरा,लहलहे में हुआ भव्य स्वागत

पलामू।कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर पलामू जिला प्रभारी बिनय सिन्हा दीपू के पलामू दौरे के क्रम में लहलहे पंचायत में भव्य स्वागत एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण किया…

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पलामू जिला प्रभारी का दौरा,लहलहे में हुआ भव्य स्वागत
Read Time:2 Minute, 13 Second
कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पलामू जिला प्रभारी का दौरा,लहलहे में हुआ भव्य स्वागत

पलामू।
कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर पलामू जिला प्रभारी बिनय सिन्हा दीपू के पलामू दौरे के क्रम में लहलहे पंचायत में भव्य स्वागत एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी बिनय सिन्हा ने कहा कि पंचायत स्तर तक कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति यह दर्शाती है कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और जन-जन से जुड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का श्रेय जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है, जो लगातार संगठन को सशक्त बनाने में जुटे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग, संघर्ष और जनसेवा से जुड़ा रहा है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पलामू जिला प्रभारी का दौरा,लहलहे में हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे सदर-सतबरवा प्रभारी विवेका त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, नवल सिंह, कामाख्या सिंह, जेपी सिंह, राणा सिंह, पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, सुरेश्वर तिवारी, रामनिवास तिवारी, समाजसेवी प्रवीण तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, अमित तिवारी, विष्णु तिवारी, विष्णु चौधरी, अजय सिंह, धर्मेंद्र चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports