लातेहार में RAMP योजना के तहत उद्यम व IEC जागरूकता शिविर आयोजित

लातेहार में RAMP योजना के तहत उद्यम व IEC जागरूकता शिविर आयोजित
Views: 26
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second

लातेहार संवाददाता।
लातेहार:-एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI) द्वारा उद्योग विभाग के सहयोग से RAMP योजना के अंतर्गत थीमैटिक उद्यम (UDYAM) पंजीकरण एवं इम्पोर्ट एक्सपोर्ट कोड (IEC) जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, नवोदित उद्यमियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को उद्यम पंजीकरण, IEC, MSME योजनाओं, बैंक ऋण, सब्सिडी तथा निर्यात आधारित व्यवसाय के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।

लातेहार में RAMP योजना के तहत उद्यम व IEC जागरूकता शिविर आयोजित

इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, लातेहार के ईओडीबी मैनेजर कुनाल शाहदेव, जिला उद्यमी समन्वयक हेमंत केसरी, प्रखंड उद्यमी समन्वयक अतुल कुमार गुप्ता (लातेहार), रोहित कुमार गुप्ता (हेरहंज), अभिषेक कुमार गुप्ता (चंदवा), रोहित सिंह एवं अनिल कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया, उसके लाभ, IEC प्राप्त करने की प्रक्रिया और निर्यात के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी।

शिविर के दौरान एसबीआई आरसेटी, लातेहार के 30 प्रशिक्षणार्थियों का सफलतापूर्वक उद्यम (UDYAM) पंजीकरण किया गया, जबकि इच्छुक प्रतिभागियों को इम्पोर्ट एक्सपोर्ट कोड (IEC) से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

लातेहार में RAMP योजना के तहत उद्यम व IEC जागरूकता शिविर आयोजित

कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ संकाय संतोष कुमार, संकाय सदस्य पिंकू कुमार दुबे, वरिष्ठ कार्यालय सहायक रजनीश कुमार सिंह एवं राकेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार अपनाने, अपने उद्यम का पंजीकरण कराने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए प्रेरित किया।

फैकल्टी पिंकू कुमार दुबे ने जिला उद्योग केंद्र एवं KVIC के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि RAMP योजना के तहत ऐसे शिविर ग्रामीण उद्यमियों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने और MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस मौके पर रोशनी कुजूर सहित लगभग 60 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment