Views: 1
0 0
मनातू एकलव्य विद्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शिक्षा, खेल व छात्रावास व्यवस्थाओं पर दिया जोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मनातू एकलव्य विद्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शिक्षा, खेल व छात्रावास व्यवस्थाओं पर दिया जोर

मेदिनीनगर (पलामू) संवाददाता।जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को मनातू स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक, खेलकूद एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंटर हाउस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग ले रही छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। खो-खो खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्होंने खेल…

मनातू एकलव्य विद्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शिक्षा, खेल व छात्रावास व्यवस्थाओं पर दिया जोर
Read Time:2 Minute, 21 Second

मेदिनीनगर (पलामू) संवाददाता।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को मनातू स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक, खेलकूद एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मनातू एकलव्य विद्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शिक्षा, खेल व छात्रावास व्यवस्थाओं पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंटर हाउस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग ले रही छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। खो-खो खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्होंने खेल भावना, अनुशासन और नियमित अभ्यास के महत्व पर बल दिया तथा कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

उपायुक्त ने छात्रावास एवं मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन और स्वच्छ वातावरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

मनातू एकलव्य विद्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, शिक्षा, खेल व छात्रावास व्यवस्थाओं पर दिया जोर

विद्यार्थियों के अनुरोध पर उपायुक्त ने फुटबॉल मैदान के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय भवन में छत से हो रहे पानी के रिसाव को देखते हुए शीघ्र मरम्मत कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त सर्पदंश से प्रभावित एक परिवार के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए एक बच्ची को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

मौके पर सहायक समाहर्ता मेहता, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports