अटल शताब्दी वर्ष पर गढ़वा में भाजपा का विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित

अटल शताब्दी वर्ष पर गढ़वा में भाजपा का विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित

Views: 19
0 0
Read Time:5 Minute, 3 Second
अटल शताब्दी वर्ष पर गढ़वा में भाजपा का विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित

गढ़वा :-भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अटल स्मृति सम्मेलन का गढ़वा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम गढ़वा ग्रामीण मंडल के लगमा स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में भव्य रूप से आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की।मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रभात भुईयां ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि पोखरण में परमाणु परीक्षण कर अटल जी ने पूरे विश्व में भारत की सामरिक शक्ति और साख को मजबूती प्रदान की। अटल बिहारी वाजपेयी सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद घुरण राम ने गढ़वा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के कार्यकाल में गढ़वा विकास से वंचित रहा और भ्रष्टाचार तथा घोटालों का केंद्र बन गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में गुंडाराज, माफियाराज और भय का माहौल कायम हो गया था।

अटल शताब्दी वर्ष पर गढ़वा में भाजपा का विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित

घुरण राम ने कहा कि विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया और विकास की दिशा में निरंतर कार्य करते हुए गढ़वा को भयमुक्त वातावरण देने का कार्य किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अटल जी ने कभी भी व्यक्तिगत स्वार्थ को महत्व नहीं दिया, बल्कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए नीतिगत निर्णय लिए।गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि देश में आधारभूत संरचना और विकास की मजबूत नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी के विचारों और मार्गदर्शन पर चलकर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन देश के उत्थान और जनसेवा के लिए समर्पित रहा, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता दी।मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन गढ़वा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने किया।इस अवसर पर डॉ. पतंजलि केशरी, अद्याशंकर पाण्डेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, संजय जायसवाल, डॉ. लाल मोहन, अशोक केशरी, परीक्षित तिवारी, राजकुमार विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, रुपु महतो, पियूष तिवारी, लव कुशवाहा, ओमप्रकाश पासवान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हो सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पलामू जिला प्रभारी का दौरा,लहलहे में हुआ भव्य स्वागत

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पलामू जिला प्रभारी का दौरा,लहलहे में हुआ भव्य स्वागत

शांति कुंवर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

शांति कुंवर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post