तेनुघाट: बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बेरमो) रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जरीडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापामारी एवं तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान में पुलिस निरीक्षक, जरीडीह थाना के सभी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे। इस दौरान क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, अड्डेबाजी वाले इलाकों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए व्यापक जांच अभियान चलाया गया।
पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के तहत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की। इसके अलावा ड्रंक एंड ड्राइव की जांच करते हुए यातायात नियमों के पालन को भी सुनिश्चित कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,