Views: 19
0 0
पाकुड़ में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण और बीएलए की भूमिका पर हुआ मंथन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पाकुड़ में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण और बीएलए की भूमिका पर हुआ मंथन

पाकुड़ संवाददाता।पाकुड़ शहर स्थित होटल मुस्कान में राजमहल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की। बैठक में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) तथा बूथ…

पाकुड़ में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण और बीएलए की भूमिका पर हुआ मंथन
Read Time:4 Minute, 6 Second

पाकुड़ संवाददाता।पाकुड़ शहर स्थित होटल मुस्कान में राजमहल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की।

बैठक में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) तथा बूथ लेवल एजेंट (BLA) की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। सह प्रभारी बेला प्रसाद ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से क्रमवार संवाद कर उनके क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उन्हें पार्टी नेतृत्व के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

पाकुड़ में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण और बीएलए की भूमिका पर हुआ मंथन

अपने संबोधन में बेला प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के माध्यम से भी ऐसे प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक बूथ पर मजबूत बीएलए नियुक्त करने पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की झारखंड पर विशेष नजर है और पार्टी नहीं चाहती कि पश्चिम बंगाल और बिहार की तरह झारखंड में भी योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सतर्क निगरानी रखने, बीएलए के कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा समय-समय पर उनसे संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के किसी भी कथित मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे और आने वाला समय कांग्रेस के लिए बेहतर होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के पदाधिकारी लगातार प्रखंडों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। विशेष रूप से लिट्टीपाड़ा और महेशपुर विधानसभा क्षेत्रों में कई संगठनात्मक चुनौतियां हैं। विधायक नहीं होने के बावजूद वहां के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सह प्रभारी से आग्रह किया कि इन क्षेत्रों की समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया जाए।

बैठक में प्रदेश समन्वयक उदय लखमानी, समेनुल इस्लाम, बेलाल शेख, मानसरुल हक, मनोवर आलम, मुर्शीद आलम, इस्लाम मियां, शाहीन परवेज, अर्नेस्ट मरांडी, देवीलाल मुर्मू, बाकुल शेख, मुख्तार हुसैन सहित राजमहल संसदीय क्षेत्र के अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

पाकुड़ में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण और बीएलए की भूमिका पर हुआ मंथन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports