Views: 73
0 0
लातेहार कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

लातेहार कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला सम्मान

लातेहार, शुक्रवार को लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान नवनियुक्त जिला कमिटी के सभी पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी एक महीने के कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन द्वारा…

लातेहार कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला सम्मान
Read Time:2 Minute, 20 Second
लातेहार कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला सम्मान

लातेहार, शुक्रवार को लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान नवनियुक्त जिला कमिटी के सभी पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में आगामी एक महीने के कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। नवनियुक्त सदस्यों को कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

लातेहार कांग्रेस के प्रथम जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पद के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, इसलिए सभी को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास जरूरी है और हमें मिलकर संगठन के हित में आगे बढ़ना होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, रविंद्र राम, विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव, नसीम अंसारी, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, पुनीता देवी, अनिल सिंह, पिंटू सिंह, सुरेंद्र भारती, विश्वनाथ पासवान, बृंद बिहारी यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, प्रिंस गुप्ता, हसमद अंसारी, फूलचंद यादव, वाजिद, मनोज पासवान, दरोगी यादव, अख्तर अंसारी, सकलदीप उरांव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports