जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, रांची में निकाला मार्च

जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, रांची में निकाला मार्च
Views: 57
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second
जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, रांची में निकाला मार्च

रांची संवाददाता। राजधानी रांची में बुधवार को छात्रों ने जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अल्बर्ट एक्का चौक पर एकत्रित हुए और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। छात्रों का आरोप है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाएं निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित नहीं की जा रही हैं।

प्रदर्शन में शामिल धनबाद से आई छात्रा फाल्गुनी ने बताया कि उन्होंने जेपीएससी परीक्षा दी थी, लेकिन प्रक्रिया में कई गड़बड़ियां सामने आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा का कट-ऑफ जारी नहीं किया गया और ओएमआर शीट में भी त्रुटियां पाई गई हैं।

छात्रों ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment