Views: 24
0 0
पाकुड़ में महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

पाकुड़ में महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ संवाददाता। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम शामपुर में एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। घटना को लेकर लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 43/26, दिनांक 28.07.2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते…

पाकुड़ में महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 3 Second

पाकुड़ संवाददाता। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम शामपुर में एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। घटना को लेकर लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 43/26, दिनांक 28.07.2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़,अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी हथीया हेम्ब्रम (55 वर्ष), पिता स्व. जेटा हेम्ब्रम, निवासी शामपुर, थाना लिट्टीपाड़ा, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर लिया।

पाकुड़ में महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, थाना प्रभारी विवेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार पंडित, मोतिलाल मिश्रा,सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार मंडल सहित तकनीकी शाखा एवं लिट्टीपाड़ा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports