PM मोदी का पोस्ट हटाने के मामले में Meta ने मांगी माफी,सरकार ने कंटेंट मॉडरेशन पर जताई सख्ती

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के विवाद के बाद Meta और भारत सरकार के बीच हुई बैठक में कंपनी ने इस घटना पर माफी जताई। सरकारी सूत्रों के अनुसार, Meta ने स्वीकार किया कि उसके प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन, चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल (CSAM) और डीपफेक से जुड़े मामलों में कमियां रही हैं। Meta की ग्लोबल अफेयर्स टीम के प्रमुख जोएल कैपलन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और आईटी सचिव एस. कृष्णन से मुलाकात की। यह बैठक पिछले महीने…

Read More

अनुच्छेद 370 हटने के सात वर्ष पूरे,प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास को बताया ऐतिहासिक बदलाव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर कहा कि 5 अगस्त 2019 का दिन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में विकास, सुशासन और नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की युवाओं से जुड़ने और नशे के खिलाफ जनआंदोलन बनाने का आह्वान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “आज जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है, तो यह अनिवार्य है कि देश के युवा नशे जैसी विनाशकारी…

Read More

आज की 10 बड़ी खबरें (22 जुलाई 2026)

1. संसद में NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर हंगामा नई दिल्ली में NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सरकार ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर संसद की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। देशभर में छात्र संगठनों ने भी…

Read More

‘नेशन फर्स्ट’ ही भारत की असली ताकत: नरेंद्र मोदी का रिपब्लिक समिट 2026 में बड़ा संदेश, विकास से लेकर नक्सलवाद पर सरकार की रणनीति का किया खुलासा

नई दिल्ली: Republic Summit 2026 के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया के सामने भारत की विकास यात्रा, शासन की प्राथमिकताओं और भविष्य के विजन को विस्तार से रखा। अपने संबोधन में उन्होंने ‘नेशन फर्स्ट’ को भारत की नीतियों का मूल आधार बताते हुए कहा कि देश के हर निर्णय, हर योजना और हर प्रयास के केंद्र में राष्ट्रहित ही सर्वोपरि रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि एक विश्वसनीय और जिम्मेदार शक्ति के रूप में उभर…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन वार्ता, वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा

प्रविष्टि तिथि: 24 मार्च 2026, 9:10 PM | PIB दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका का फोन आया।दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के बदलते हालात और उससे उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहे प्रभाव पर विस्तृत चर्चा हुई। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने समुद्री मार्गों को सुरक्षित और खुले रखने के महत्व पर जोर दिया, ताकि विश्व व्यापार और ऊर्जा परिवहन निर्बाध रूप से जारी रह सके। भारत और श्रीलंका के बीच चल रही ऊर्जा सहयोग एवं क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी…

Read More

PM:नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं,संस्कृत सुभाषितम् किया साझा

नई दिल्ली (PIB)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने होली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि रंगों और खुशियों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार पूरे वातावरण को नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है। यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान चारों ओर दिखाई देने वाले रंग और उमंग लोगों को आनंद और उत्सव की भावना से सराबोर कर देते हैं।…

Read More

झारखंड के यूथ आइकॉन आर्यन गर्ग करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद

नई दिल्ली | झारखंड राज्य के युवा नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हुए यूथ आइकॉन आर्यन गर्ग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगे। यह ऐतिहासिक संवाद राष्ट्रीय युवा महोत्सव–2026 के अंतर्गत 09 से 12 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देशभर से चयनित युवा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, नवाचारकर्ता और नीति-निर्माता भाग ले रहे हैं। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर झारखंड से आर्यन गर्ग का चयन राज्य के युवाओं के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री से होने वाले संवाद…

Read More

काशी तमिल संगमम् के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, तमिलनाडु व पुडुचेरी के गणमान्यों की उपस्थिति में गूंजा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में काशी तमिल संगमम् आज भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सशक्त प्रतीक बन चुका है। मोक्षदायिनी काशी की पावन धरती पर सोमवार को इसके चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि, पुडुचेरी के उपराज्यपाल श्री के. कैलाशनाथन, केंद्रीय मंत्री डॉ. धर्मेंद्र प्रधान तथा केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ‘ज्ञान, भाषा, साधना और संस्कृति’ के माध्यम से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।…

Read More

संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रस्तावना का पाठ

लातेहार: संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले के स्वामी विवेकानंद चिल्ड्रन पार्क में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ा और संविधान निर्माताओं को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सदैव पीड़ित, वंचित और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। उनके दूरदर्शी…

Read More