शिवहर सीट पर कांटे की टक्कर:विकास गायब, जातिवाद हावी —जनता करेगी फैसला,कौन किस पर भारी?

शिवहर। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच शिवहर सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक होता जा रहा है। यहां इस बार विकास के मुद्दे पीछे छूट गए हैं और जातीय समीकरण पूरी तरह से चुनावी माहौल पर हावी दिखाई दे रहे हैं। चुनाव प्रचार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य या रोजगार जैसे विकास के मुद्दों की चर्चा बहुत कम है, जबकि जाति-आधारित वोट बैंक को साधने की कवायद जोरों पर है।स्थानीय मतदाता मानते हैं कि नेताओं ने हर बार “विकास” का वादा किया, लेकिन हकीकत में जमीनी बदलाव न के बराबर दिखा।…

Read More

दिल्ली चुनावी सभा में केजरीवाल का भाजपा पर हमला: बिजली, स्कूल, और मोहल्ला क्लीनिक को लेकर चेतावनी

दिल्ली,:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तम नगर में आयोजित एक सभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली की जनता को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने विकास कार्यों को बाधित करने की हर संभव कोशिश की है। केजरीवाल ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि भाजपा के लोग “इतने गंदे” हैं कि उन्होंने दिल्ली के सीवर में सीमेंट के कट्टे डालकर परेशानियां बढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा…

Read More

जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में चुनाव संचालन समिति की सूची तैयार, जल्द दायित्वों का होगा बंटवारा

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने पुर्वी विधानसभा में चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इसमें कुल 34 सदस्यों को शामिल किया गया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा द्वारा जारी चुनाव संचालन समिति की सूची में सभी पुराने पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।संचालन समिति में विधानसभा प्रभारी राकेश प्रसाद एवं सह प्रभारी संजीव सिंह को बनाया गया है। वहीं, समिति में चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, खेमलाल चौधरी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, बबुआ…

Read More

स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वॉकोथन का किया गया आयोजन

लातेहार:- झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन 2024 में जिलेवासियों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से आज स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित वॉकोथन को समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विधानसभा आम चुनाव 2024 के प्रति मतदाताओं को जागरुक…

Read More

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पहले दिन एक उम्मीदवार ने खरीदा पर्चा

लातेहारः- विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण में लातेहार विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार से पहले चरण के लिए नामांकन पर्चा की बिक्री शुरु कर दी गई है। नामांकन पर्चा बिक्री और नामांकन दाखिल करने के लिए लातेहार विधानसभा सीट के लिए अनुमंडल कार्यालय में प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। इस क्रम में पहले दिन लातेहार विधानसभा सीट से मात्र एक नामांकन पर्चा आजसू पार्टी के नेता श्रवण पासवान ने खरीदा है। ज्ञात हो कि श्रवण पासवान पहले…

Read More

रविवार सुबह 9:00 बजे राँची पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

राँची :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 9:00 बजे विशेष विमान से राँची पहुंचेंगे.यहां से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. गोपाल मैदान में जनसभा के बाद दोपहर लगभग 1:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से अहमदाबाद के लिए रवाना हो जायेंगे. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में आइपीएस रैंक के अधिकारियों समेत लगभग 4000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. इसमें डीएसपी स्तर के 45, इंस्पेक्टर स्तर के 115 व 650 एसआइ व एएसआइ स्तर के अधिकारी शामिल रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटानगर में वीडियो…

Read More

तेलंगाना विधानसभा में सीएम रेवंत रेड्डी और अकबरुद्दीन औवेसी के बीच छिड़ी जुबानी जंग

हैदराबाद (Rns): तेलंगाना विधानसभा में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई, जब ओवैसी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुसलमानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। जब ओवैसी ने कांग्रेस विधायक के. सत्यनारायण के खिलाफ कुछ टिप्पणी की, तो ऊर्जा क्षेत्र पर बहस के दौरान उनका पारा चढ़ गया। जब एआईएमआईएम नेता ने पुराने शहर में बिजली क्षेत्र से संबंधित लंबित कार्यों का उल्लेख किया, तो कांग्रेस विधायक ने जानना चाहा कि वह 10 वर्षों से क्या कर रहे थे,…

Read More

Vidhansabha Chunav Results 2023: 4 राज्यों के Vidhansabha Chunav में 3-1 से आगे बीजेपी, कांग्रेस को तीनों राज्यों में झटका.?

विधानसभा चुनावों में चार राज्यों के वोटों की गिनती जारी है। और तीन राज्यों में बीजेपी ताजा रुझानों में आगे हैं और सिर्फ एक में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। वहीं बात करें तो कांग्रेस को राजस्थान में अपनी सरकार जाती नजर आ रही है,अभी ताजा रूझानों में 9.30 बजे तक के में दक्षिणी राज्य तेलंगाना की कुल 119 सीटों में कांग्रेस 71 पर आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति सिर्फ 36 सीटों पर आगे चल रही है।…

Read More