झारखंडचुनाव 2024लातेहारविधानसभा चुनावस्थानीय समाचार

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पहले दिन एक उम्मीदवार ने खरीदा पर्चा

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पहले दिन एक उम्मीदवार ने खरीदा पर्चा

लातेहारः- विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण में लातेहार विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार से पहले चरण के लिए नामांकन पर्चा की बिक्री शुरु कर दी गई है।

नामांकन पर्चा बिक्री और नामांकन दाखिल करने के लिए लातेहार विधानसभा सीट के लिए अनुमंडल कार्यालय में प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। इस क्रम में पहले दिन लातेहार विधानसभा सीट से मात्र एक नामांकन पर्चा आजसू पार्टी के नेता श्रवण पासवान ने खरीदा है।

ज्ञात हो कि श्रवण पासवान पहले भी दो बार विधानसभा चुनाव 2014 में भाकपा माले के टिकट पर एवं 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लातेहार विधानसभा से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं विगत दिनों पहले लातेहार से रांची पैदल जाकर आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं।

श्रवण पासवान लातेहार विधानसभा के विभिन्न मुद्दों पर लगातार आंदोलन करते आए है अब देखना दिलचस्प होगा कि एनडीए से लातेहार विधानसभा में एक प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे या कोई बागी होकर भी अपनी किस्मत आजमाएगा

Loading

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button