जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश

लातेहार में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादी लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने सभी फरियादियों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों की संबंधित विभागों से जांच कराते हुए नियमानुसार जल्द समाधान सुनिश्चित…

Read More

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संपूर्ण बरवाडीह बंद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

बरवाडीह संवाददाता। जेपीएससी एवं जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा मंडल बरवाडीह की ओर से संपूर्ण बरवाडीह बंद कराया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार की दुकानों को बंद कराया और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान…

Read More

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, पाकुड़ में सड़क जाम

पाकुड़ संवाददाता। छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान का मंगलवार को पाकुड़ में व्यापक असर देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब आठ बजे बिरसा चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों पर लाठी-डंडे चलाने वाली सरकार की कार्रवाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर युवाओं और…

Read More

Latehar News:युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन,सड़क जाम

लातेहार। झारखंड में युवाओं के साथ हुए कथित लाठीचार्ज की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लातेहार इकाई ने मंगलवार को थाना चौक पर सड़क जाम कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घटना की कड़ी आलोचना करते हुए इसे युवाओं के अधिकारों पर हमला बताया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस-2026 पर लातेहार में भव्य कार्यक्रम, उपायुक्त ने रक्तदान कर दिया प्रेरक संदेश

लातेहार:विश्व आदिवासी दिवस-2026 के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पौधा एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, कला, भाषा एवं लोक विरासत झारखंड की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हमें आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और परंपराओं को…

Read More

Latehar News:विश्व आदिवासी दिवस पर नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि

लातेहार। रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोने स्थित नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर लातेहार के उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद एवं तरवाडीह के मुखिया (पति) जुलेश्वर लोहरा ने संयुक्त रूप से प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में नीलाम्बर-पीताम्बर के वंशज कोमल खेरवार सहित रविंद्र प्रसाद, संदीप लोहरा, सरताज आलम, शिवशंकर यादव, खुर्शीद अंसारी, पप्पू नायक, अनिल सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज के वीर शहीदों के योगदान को…

Read More

छेचा हाई स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह प्रखंड के छेचा हाई स्कूल मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक एवं अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव रवींद्र राम, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, उप मुखिया राणा सिंह, अवधेश मेहरा, संजीव श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथि एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड की नावाडीह टीम और पलामू सदर प्रखंड की सुवा टीम आमने-सामने हुईं।…

Read More

बरवाडीह में भाजपा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न,संगठन मजबूती और मतदाता सूची पर हुई चर्चा

बरवाडीह । भारतीय जनता पार्टी मंडल बरवाडीह के मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में मंडल प्रभारी सह जिला महामंत्री छोटू राजा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छोटू राजा ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों…

Read More

Latehar News:मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत,तपोवन पार्क के पास मिला शव

लातेहार। लातेहार मुख्यालय के चंदनडीह स्थित तपोवन पार्क के समीप मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदनडीह निवासी भखरू भुइयां (पिता- स्व. सूरज भुइयां) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भखरू भुइयां शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जंगल की ओर खुखरी तोड़ने गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने करीब 4 बजे उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार सुबह लगभग 9 बजे ग्रामीणों को सूचना मिली कि तपोवन पार्क…

Read More

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

पाकुड़ संवाददाता। हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई में भाजपा कार्यालय के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जंगीपुर स्थित बासुमति अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान तोड़ाई निवासी अनूप कुमार मंडल (21 वर्ष), पिता…

Read More