Latehar News:युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन,सड़क जाम

Latehar News:युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन,सड़क जाम
Views: 36
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second
Latehar News:युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन,सड़क जाम

लातेहार। झारखंड में युवाओं के साथ हुए कथित लाठीचार्ज की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लातेहार इकाई ने मंगलवार को थाना चौक पर सड़क जाम कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Latehar News:युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन,सड़क जाम

धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घटना की कड़ी आलोचना करते हुए इसे युवाओं के अधिकारों पर हमला बताया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले इस प्रदर्शन के कारण थाना चौक के आसपास यातायात बाधित रहा और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस विरोध प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, पिंटू रजक, मुकेश पांडेय, सौरभ कुमार, सोनू सिंह समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी।

Loading

Latehar News:युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन,सड़क जाम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment