Latehar News:मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत,तपोवन पार्क के पास मिला शव

Latehar News:मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत,तपोवन पार्क के पास मिला शव
Views: 26
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

लातेहार। लातेहार मुख्यालय के चंदनडीह स्थित तपोवन पार्क के समीप मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदनडीह निवासी भखरू भुइयां (पिता- स्व. सूरज भुइयां) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भखरू भुइयां शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जंगल की ओर खुखरी तोड़ने गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने करीब 4 बजे उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

Latehar News:मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत,तपोवन पार्क के पास मिला शव

शनिवार सुबह लगभग 9 बजे ग्रामीणों को सूचना मिली कि तपोवन पार्क के पास एक शव पड़ा हुआ है। जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव के पास जाने का प्रयास किया, तो मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Loading

Latehar News:मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत,तपोवन पार्क के पास मिला शव

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment