गिरीडीह साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन महिला अध्यक्ष सुचिता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सावन माह की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला।
महिला अध्यक्ष सुचिता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि सावन के आगमन से प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़ लेती है, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और मनमोहक हो उठता है।
कार्यक्रम का संचालन माधुरी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रमिला कुमारी, सचिव डूबी शाह, युवा अध्यक्ष सोनी साहू, सुष्मिता शाह, आरती गुप्ता, आरती कुमारी, गीता देवी, कमला देवी, मधु देवी, नीतू साहू, पूनम देवी, मीरा देवी, प्रमिला देवी, सावित्री देवी, प्रीति देवी सहित महिला मंडल की अनेक सदस्याएँ एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी ने सावन महोत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए समाज में एकता, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।