विश्व आदिवासी दिवस-2026 पर लातेहार में भव्य कार्यक्रम, उपायुक्त ने रक्तदान कर दिया प्रेरक संदेश

विश्व आदिवासी दिवस-2026 पर लातेहार में भव्य कार्यक्रम, उपायुक्त ने रक्तदान कर दिया प्रेरक संदेश
Views: 25
0 0
Read Time:5 Minute, 4 Second
  • बिरसा मुंडा व शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
  • • छऊ नृत्य व ट्राइबल फैशन शो ने बांधा समां • प्रतिभाओं व आंदोलनकारियों का सम्मान

लातेहार:विश्व आदिवासी दिवस-2026 के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पौधा एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया।

विश्व आदिवासी दिवस-2026 पर लातेहार में भव्य कार्यक्रम, उपायुक्त ने रक्तदान कर दिया प्रेरक संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, कला, भाषा एवं लोक विरासत झारखंड की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हमें आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और परंपराओं को याद करने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभाओं को मंच मिलता है और नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है।

छऊ नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विश्व आदिवासी दिवस-2026 पर लातेहार में भव्य कार्यक्रम, उपायुक्त ने रक्तदान कर दिया प्रेरक संदेश


कार्यक्रम के दौरान नील कमल संस्था द्वारा आदिवासी लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। सरायकेला-खरसावां एवं पुरुलिया शैली के छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ट्राइबल फैशन शो, नागपुरी गीतों एवं पारंपरिक संगीत कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

आंदोलनकारियों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


समारोह में झारखंड आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों, छात्रों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सामुदायिक वन पट्टा से जुड़े लाभुकों को भी सम्मानित किया गया। नीलांबर-पीतांबर के वंशज श्री कोमल सिंह खरवार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विश्व आदिवासी दिवस-2026 पर लातेहार में भव्य कार्यक्रम, उपायुक्त ने रक्तदान कर दिया प्रेरक संदेश

नियुक्ति पत्र व परिसंपत्तियों का वितरण

कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभुकों एवं चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस पहल से स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन के प्रयासों को मजबूती मिली।

उपायुक्त ने किया रक्तदान, दिया संदेश

कार्यक्रम स्थल पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है और यह किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने आमजनों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।

विश्व आदिवासी दिवस-2026 पर लातेहार में भव्य कार्यक्रम, उपायुक्त ने रक्तदान कर दिया प्रेरक संदेश

बिरसा मुंडा व शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि


विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने विवेकानंद पार्क स्थित भगवान बिरसा मुंडा एवं किन्नमाड़ मोड़ स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों महान नेताओं के संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष अनीता देवी, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हरि शंकर यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, कलाकार, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Loading

विश्व आदिवासी दिवस-2026 पर लातेहार में भव्य कार्यक्रम, उपायुक्त ने रक्तदान कर दिया प्रेरक संदेश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment