स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का डीसी ने लिया जायजा

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का डीसी ने लिया जायजा
Views: 43
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second

पाकुड़ संवाददाता/स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, जिला स्तरीय स्टेडियम और बैंक कॉलोनी स्थित पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का डीसी ने लिया जायजा

तैयारियों का निरीक्षण

रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में उपायुक्त ने साफ-सफाई, मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल समेत अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने समारोह में आने वाले आमजनों और अतिथियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से भी बातचीत की। खिलाड़ियों ने शुद्ध पेयजल के लिए आरओ फिल्टर की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने जल्द आरओ फिल्टर की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उपायुक्त ने इंडोर स्टेडियम और जिला स्तरीय स्टेडियम का निरीक्षण किया।

स्वच्छता और सुविधाओं का ध्यान

उन्होंने साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार कराने का निर्देश दिया। स्टेडियम परिसरों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया। बैंक कॉलोनी स्थित पार्क में जंगल-झाड़ और झाड़ियों की स्थिति देखकर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी को तत्काल साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण और नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जिले का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन है।

समारोह में शामिल होने वाले आमजनों, अतिथियों और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने का निर्देश दिया। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का डीसी ने लिया जायजा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment