छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, पाकुड़ में सड़क जाम

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, पाकुड़ में सड़क जाम
Views: 28
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second
  • कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की, पुलिस ने नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

पाकुड़ संवाददाता। छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान का मंगलवार को पाकुड़ में व्यापक असर देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब आठ बजे बिरसा चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों पर लाठी-डंडे चलाने वाली सरकार की कार्रवाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही। चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर डटे रहे।

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, पाकुड़ में सड़क जाम

सड़क जाम के कारण पाकुड़ शहर में आवागमन प्रभावित रहा। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

करीब दोपहर 12 बजे नगर थाना की पुलिस महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ बिरसा चौक स्थित जाम स्थल पर पहुंची। पुलिस ने सड़क जाम कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हो गया और शहर में यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो गई।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह, अनुग्राहित साह, हिसाबी राय, अमृत पांडेय, प्राची चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment