धनबाद (संवाददाता):धनबाद जिले के भूली ओपी क्षेत्र में चोर को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इस हमले में भूली ओपी के एएसआई हरिप्रकाश मिश्रा घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायल एएसआई हरिप्रकाश मिश्रा के अनुसार, पुलिस टीम रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के ठिकानों की जानकारी दी। इसी आधार पर जब पुलिस…
Read MoreCategory: Dhanbad
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर मामले में नया मोड़, सास ने लगाए साजिश के आरोप
रांची/जामताड़ा। कुख्यात गैंगस्टर Sujeet Sinha के एनकाउंटर मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की सास Usha Devi ने मीडिया से बातचीत में पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश करार देते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उषा देवी ने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति जेल से बाहर निकलना ही नहीं चाहता था, वह पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश क्यों करेगा और पुलिस पर गोली क्यों चलाएगा। उनका कहना है कि सुजीत सिन्हा को पहले से आशंका थी कि…
Read Moreजामताड़ा में पुलिस मुठभेड़: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। यह घटना जामताड़ा जिले में उस समय हुई, जब उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम कैदी वाहन से सुजीत सिन्हा को लेकर धनबाद जा रही थी। जामताड़ा जिले की सीमा में पहुंचने पर उसने शौच जाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने वाहन रोका। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास करते हुए…
Read Moreधनबाद में भीषण सड़क हादसा,हजारीबाग के आरक्षी की मौत
धनबाद संवाददाता,धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र में तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें हजारीबाग पुलिस के एक आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग पुलिस की टीम छापेमारी कर लौट रही थी, तभी उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में आगे बैठे आरक्षी राम लखन यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य आरक्षी, वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप…
Read Moreपरमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि
धनबाद, 1 जुलाई धनबाद के झरिया में बुधवार को अब्दुल हमीद की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम शहीद अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद कैसर, राष्ट्रीय अध्यक्ष शान ए रहमत, प्रोफेसर एस.एन तांती, मोहम्मद आबिद तथा गुलगुल्ला बाबा ट्रस्ट के संस्थापक नाहौदा मुजफ्फर सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अब्दुल हमीद की वीरता और बलिदान देश के लिए सदैव…
Read Moreझरिया के बस्ताकोला में प्लाई गोदाम में भीषण आग, तीन लोग झुलसे
धनबाद: धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। झरिया–सिंदरी मुख्य मार्ग पर स्थित बस्ताकोला इलाके में एक प्लाई गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। आग से उठ रहे घने धुएं और गुबार के कारण आसपास का इलाका धुंधला हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को खबर दी गई। इसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर…
Read MoreHoli News:रंगों से दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं-राजेश सिंह
धनबाद में AISMJWA का होली मिलन समारोह संपन्न धनबाद:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में धनबाद के सिंदरी में विद्यापति परिषद भवन में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया.कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में हुआ.अध्यक्षता प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कि जबकि संचालन गणेश कुमार ने किया.धन्यवाद ज्ञापन धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने दिया.समारोह में सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही. जहां ऐसोसिएशन के प्रमंडल प्रभारी ने कहा कि होली में दिल खिल जाते…
Read More22 साल बाद जेल से रिहा होगा वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान,‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’का किरदार था प्रेरित
धनबाद। वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान, जो पिछले 22 सालों से जेल में बंद था, अब जल्द ही रिहा होने वाला है। झारखंड उच्च न्यायालय ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर रिहाई का आदेश दिया है। फहीम खान वही अपराधी है, जिसके जीवन से प्रेरित होकर अनुराग कश्यप ने अपनी चर्चित फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” (2012) में फैजल खान का किरदार गढ़ा था। ⚖️ कोर्ट का आदेश और रिहाई का कारण फहीम खान वर्तमान में जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में बंद…
Read Moreधनबाद में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से दुकान मालिक की मौत,धमाकों से दहल उठा इलाका
धनबाद। जिले के सिजुआ–तेतुलमारी मार्ग पर पांडेडीह मोड़ ढलान स्थित जनता साइकिल व एलपीजी गैस रिफिलिंग दुकान में रविवार शाम करीब चार बजे हुए गैस सिलिंडर ब्लास्ट में दुकान मालिक खेदन सोनार (45) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद दुकान से तेज धमाकों और आग की लपटों ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक-एक कर छह गैस सिलिंडरों के फटने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही…
Read Moreमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना:धनबाद की 3.53 लाख बहनों को जुलाई माह की सम्मान राशि,88 करोड़ से अधिक का भुगतान
धनबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई 2025 माह की सम्मान राशि का भुगतान किया। इस दौरान धनबाद जिले की कुल 3,53,199 बहनों को ₹2,500 प्रति लाभुक के आधार पर सीधे बैंक खाते में ₹88,29,97,500 अंतरण किया गया। सरकार ने इसे महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया। योजना के तहत लाभुक महिलाओं को हर माह ₹2,500 की सम्मान राशि दी जाती है, जिससे वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें। जून माह की राशि का भी…
Read More