DhanbadJharkhand News

Holi News:रंगों से दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं-राजेश सिंह

धनबाद में AISMJWA का होली मिलन समारोह संपन्न

धनबाद:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में धनबाद के सिंदरी में विद्यापति परिषद भवन में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया.कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में हुआ.अध्यक्षता प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कि जबकि संचालन गणेश कुमार ने किया.धन्यवाद ज्ञापन धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने दिया.समारोह में सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

Oplus_131072

जहां ऐसोसिएशन के प्रमंडल प्रभारी ने कहा कि होली में दिल खिल जाते हैं रंगों से रंग मिल जाते हैं.उन्होने कहा कि होली ही एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को सारे भेदभाव मिटाने का संकेत देता है क्योंकि सारे रंग एक हो जातें हैं और असली रंग गायब होकर नया रंग बन जाता है.
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया का आगमन स्वास्थ्य कारणों से नहीं हो पाया जिसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह एसोसिएशन के आजीवन सलाहकार सदस्य अरुण कुमार सिंह ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई.

उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता,प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है.वे बोले पत्रकार समाज के दर्पण के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
वहीं बतौर सम्मानित अतिथि पीडीआईएल के पूर्व महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं और उनके सम्मान से समाज सुदृढ़ होता है.

वे बोले सरकार को पत्रकार सम्मान सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए क्योंकि पत्रकार बड़ा जोखिम भरा काम करते हैं.
इस अवसर पर वार्ड 54 के नवनिर्वाचित पार्षद नीरज कुमार सिंह,महेंद्र पांडेय,विदेशी सिंह, ब्रजेश सिंह,नई पत्रवर्ता के प्रकाशक राजकिशोर सिन्हा,प्रशांत कुमार दूबे,रंजना शर्मा,अनिमा सिंह, अकरम रजा,मनोज कुमार श्रीवास्तव,गीतांजलि श्रीवास्तव, रतन कुमार अग्रवाल,विजय ठाकुर एवं गणेश कुमार को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में समाजसेवी चंद्रशेखर झा,मुन्ना पांडेय,शैलेश पंडित, प्रभात सिंह,नागेन्द्र झा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे.उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं जहां पत्रकार साथियों का होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button