लकड़ी के खंभों से खतरनाक ढंग से गांव में पहुंचाई जा रही बिजली, ग्रामीणों की शिकायत पर जिप उपाध्यक्ष ने लिया त्वरित संज्ञान

लकड़ी के खंभों से खतरनाक ढंग से गांव में पहुंचाई जा रही बिजली, ग्रामीणों की शिकायत पर जिप उपाध्यक्ष ने लिया त्वरित संज्ञान
Views: 563
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second
लकड़ी के खंभों से खतरनाक ढंग से गांव में पहुंचाई जा रही बिजली, ग्रामीणों की शिकायत पर जिप उपाध्यक्ष ने लिया त्वरित संज्ञान

रजवार (लातेहार)। रजवार गांव के ग्रामीणों ने जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी से मुलाकात कर बिजली आपूर्ति की खतरनाक व्यवस्था को लेकर अपनी आपबीती सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति लकड़ी के खंभों के सहारे की जा रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इस गंभीर समस्या पर जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के इंजीनियर से बात की और संवेदक को अपने चेंबर में बुलाकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। अनीता देवी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय पर पोल नहीं लगाए गए और कोई दुर्घटना होती है, तो इसके लिए संवेदक को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

संवेदक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने सिविल इंजीनियर को रजवार गांव भेजा, ताकि वस्तुस्थिति का अवलोकन कर समाधान किया जा सके। बातचीत में यह स्पष्ट हुआ कि गांव में करीब 10 से 15 बिजली पोल लगाने से समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।

संवेदक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बारिश थमते ही प्राथमिकता के आधार पर गांव में पोल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण फिलहाल कार्य में दिक्कत हो रही है, लेकिन जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, काम शुरू कर दिया जाएगा।

इस दौरान मौके पर ग्रामीण दुर्गाराम, चंद्रदेव राम समेत कई लोग मौजूद थे।

Loading

लकड़ी के खंभों से खतरनाक ढंग से गांव में पहुंचाई जा रही बिजली, ग्रामीणों की शिकायत पर जिप उपाध्यक्ष ने लिया त्वरित संज्ञान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment