Views: 207
0 0
गढ़वा: निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा को लेकर एसपी ने संवेदकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा: निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा को लेकर एसपी ने संवेदकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

आपराधिक घटनाओं से सुरक्षा के लिए संवेदकों को CCTV लगाने व दिए जरूरी दिशा-निर्देश अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा:-जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं से जुड़े…

गढ़वा: निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा को लेकर एसपी ने संवेदकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
Read Time:2 Minute, 36 Second
गढ़वा: निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा को लेकर एसपी ने संवेदकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

आपराधिक घटनाओं से सुरक्षा के लिए संवेदकों को CCTV लगाने व दिए जरूरी दिशा-निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा:-जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं से जुड़े संवेदकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न हो रही आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा करना और उनके समाधान हेतु ठोस रणनीति बनाना था।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गढ़वा पुलिस जिले में सभी निर्माण कार्यों को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण स्थल पर किसी भी प्रकार की आपराधिक समस्या उत्पन्न होने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। ऐसे मामलों में तुरंत गढ़वा पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 6201261084 या 06561-222314 पर संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर हस्तक्षेप कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।

एसपी अमन कुमार ने संवेदकों से कहा कि निर्माण स्थलों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए जाएं, विशेषकर उन स्थानों पर जहां बड़े प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं और आसपास की सड़कें भी नजर आ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण स्थलों पर कार्यरत मुंशी और अन्य कर्मी अपने नजदीकी थाना की पेट्रोलिंग टीम के संपर्क में रहें और अपना मोबाइल नंबर संबंधित थाना को अवश्य साझा करें।

उन्होंने सभी संवेदकों से अपील की कि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे निर्माण कार्य बिना किसी भय और व्यवधान के पूर्ण किया जा सके।

Loading

गढ़वा: निर्माणाधीन परियोजनाओं की सुरक्षा को लेकर एसपी ने संवेदकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports