लातेहार युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,संगठन विस्तार पर जोर

लातेहार युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,संगठन विस्तार पर जोर
Views: 97
0 0
Read Time:3 Minute, 49 Second
लातेहार युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,संगठन विस्तार पर जोर

लातेहार। जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को परिसदन भवन में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक मजबूती, विस्तार और आगामी आंदोलनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, माननीय विधायक मनिका रामचन्द्र सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, प्रदेश महासचिव फहद खान, लातेहार जिला के सह प्रभारी अजय नाथ सहदेव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम एवं पूर्व प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि युवा कांग्रेस की नई कमिटी का जल्द विस्तार किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के प्रति समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर युवा कांग्रेस को और मजबूत करने का निर्देश दिया।

प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि वे पूरे जिले का दौरा कर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के लिए कार्य करेगा, चाहे वह मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में चल रहा देशव्यापी आंदोलन हो या अन्य जनहित के मुद्दे।

माननीय विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा जिले में सक्रिय भूमिका निभाती रही है और आगे भी निभाती रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जब भी युवा कांग्रेस को उनकी आवश्यकता होगी, वे हर परिस्थिति में साथ खड़े मिलेंगे।

जिला सह प्रभारी अजय नाथ सहदेव ने पूरी टीम को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि युवा कांग्रेस को जब भी उनकी जरूरत होगी, वे मार्गदर्शन के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने युवाओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि युवा कांग्रेस संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी।

बैठक में प्रदेश महासचिव साजन कुमार, हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, मिथलेश पासवान, विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, सकलदीप उरांव, कृष्णा उरांव, नंदू उरांव, असगर अली, अख्तर अंसारी, जाहिद, सुरेंद्र उरांव, संतोष रजक, बिजेंद्र उरांव, बूटी, सोनू, अजय यादव, वाजिद, दानिश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

लातेहार युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,संगठन विस्तार पर जोर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment