रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)
घाघरा (गुमला), संवाददाता। घाघरा प्रखंड के रुकी गिरजा टोली गांव में सांप के डसने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान पतरस बारला के रूप में की गई है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
परिजनों के अनुसार, शनिवार रात भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। पतरस बारला भी अपने कमरे में जमीन पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे उनकी उंगली में सांप ने डस लिया।
बताया जाता है कि सांप के काटने के बाद पतरस बारला ने दरवाजा खुलवाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी उंगली में सांप ने काट लिया है। इसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।
आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,