Views: 1
0 0
पाकुड़:अमड़ापाड़ा में महिला हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग हिरासत में

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , ,

पाकुड़:अमड़ापाड़ा में महिला हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग हिरासत में

पाकुड़ संवाददाता। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 8 जुलाई को घर में सो रही एक महिला की धारदार हथियार से की गई हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बिजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस…

पाकुड़:अमड़ापाड़ा में महिला हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग हिरासत में
Read Time:2 Minute, 56 Second
पाकुड़:अमड़ापाड़ा में महिला हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग हिरासत में

पाकुड़ संवाददाता। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 8 जुलाई को घर में सो रही एक महिला की धारदार हथियार से की गई हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बिजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी, खून से सना टी-शर्ट और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 51/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के निर्देश पर महेशपुर एसडीपीओ बिजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

इस टीम में अमड़ापाड़ा थाना पुलिस, तकनीकी शाखा, पाकुड़, एफएसएल टीम रांची तथा डॉग स्क्वॉड को शामिल किया गया।

जांच के दौरान ह्यूमन इनपुट, वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का सफल उद्भेदन करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के बेंट वाली टांगी, जिस पर खून के सूखे धब्बे पाए गए, एक खून लगा टी-शर्ट तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। इस सफल कार्रवाई में अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी, एफएसएल टीम तथा डॉग स्क्वॉड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


कब क्या हुआ…

  • 8 जुलाई: घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या
  • एसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित कर जांच शुरू
  • ह्यूमन इनपुट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग हिरासत में
  • हत्या में प्रयुक्त टांगी, खून लगा टी-शर्ट और मोबाइल फोन बरामद
  • मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी

Loading

पाकुड़:अमड़ापाड़ा में महिला हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग हिरासत में

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports