15 अगस्त पर घाघरा में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट, झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

15 अगस्त पर घाघरा में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट, झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Views: 26
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second
15 अगस्त पर घाघरा में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट, झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर: घाघरा संवाददाता

घाघरा: प्रखंड मुख्यालय में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर नवयुवक संचालन समिति की बैठक हाई स्कूल घाघरा मैदान में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष समीर भगत ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अगस्त से पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट के समापन के बाद स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली जाएगी तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए शिवकुमार भगत ने समिति के विस्तार पर जोर देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की अपील की। वहीं अध्यक्ष समीर भगत ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमें एवं खिलाड़ी अपना पंजीकरण निर्धारित समय के भीतर धोनी एक्सपोर्ट, घाघरा में कराएं, ताकि आयोजन सफल हो सके।

इस मौके पर घाघरा पंचायत के मुखिया योगेंद्र भगत, आदित्य भगत, अनिरुद्ध चौबे, पवन शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment