Views: 14
0 0
झुका बिजली का डबल पोल बन सकता है हादसे का कारण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , ,

झुका बिजली का डबल पोल बन सकता है हादसे का कारण

कांग्रेस नेता अरुण पांडे ने एसडीओ से की तत्काल मरम्मत की मांग रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) घाघरा। प्रखंड क्षेत्र के चपका तालाब के समीप बिजली विभाग का डबल पोल पिछले कई दिनों से झुकी हुई स्थिति में है। पोल के झुक जाने के कारण उससे जुड़े बिजली के तार भी नीचे लटक गए…

झुका बिजली का डबल पोल बन सकता है हादसे का कारण
Read Time:1 Minute, 48 Second

कांग्रेस नेता अरुण पांडे ने एसडीओ से की तत्काल मरम्मत की मांग

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा। प्रखंड क्षेत्र के चपका तालाब के समीप बिजली विभाग का डबल पोल पिछले कई दिनों से झुकी हुई स्थिति में है। पोल के झुक जाने के कारण उससे जुड़े बिजली के तार भी नीचे लटक गए हैं, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस के जिला महासचिव अरुण कुमार पांडे ने घाघरा विद्युत विभाग के एसडीओ करमा उरांव से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि झुके हुए पोल और नीचे लटके तारों को अविलंब ठीक कराया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

झुका बिजली का डबल पोल बन सकता है हादसे का कारण

श्री पांडे ने एसडीओ से आग्रह किया कि अधिकतम एक दिन के भीतर डबल पोल को सीधा कर बिजली के तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

वहीं, एसडीओ करमा उरांव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Loading

झुका बिजली का डबल पोल बन सकता है हादसे का कारण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports