Views: 23
0 0
“12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण”अभियान के तहत प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

“12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण”अभियान के तहत प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित

पूर्व सांसद सुनील सोरेन व समाजसेवी अजहर इस्लाम रहे मुख्य अतिथि पाकुड़ संवाददाता, पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अर्पणा मार्केट कॉम्प्लेक्स, पाकुड़ में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व…

“12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण”अभियान के तहत प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित
Read Time:4 Minute, 32 Second

पूर्व सांसद सुनील सोरेन व समाजसेवी अजहर इस्लाम रहे मुख्य अतिथि

पाकुड़ संवाददाता,

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अर्पणा मार्केट कॉम्प्लेक्स, पाकुड़ में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं पूर्व एनडीए प्रत्याशी-सह-समाजसेवी अजहर इस्लाम उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. मनोहर कुमार तथा अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, प्राध्यापकों, व्यवसायियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

“12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण”अभियान के तहत प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अजहर इस्लाम ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की जनता ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाते हैं, तब सरकार केवल शासन करने वाली संस्था नहीं रहती, बल्कि सेवा का माध्यम बन जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा दोनों बदली हैं तथा विकास की नई परिभाषा स्थापित हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता में रखा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र केवल नारे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि देश में व्यापक स्तर पर सड़क निर्माण हुआ है, जिससे आवागमन में उल्लेखनीय सुधार आया है।

अजहर इस्लाम ने कहा कि लंबे समय बाद देश को ऐसा सशक्त नेतृत्व मिला है, जिसने राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जनता ने भ्रामक तत्वों को नकारते हुए विकास के एजेंडे पर भरोसा जताया है, जिसके परिणामस्वरूप हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।

पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का हटाया जाना ऐतिहासिक निर्णय हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीतियां और साफ नीयत के कारण देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारत आज 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास के साथ वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सम्मेलन को अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह तथा प्रोफेसर डॉ. मनोहर कुमार ने भी संबोधित करते हुए देश के विकास, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों—श्यामल कुमार गोस्वामी, आलोक मंडल, राजू तिवारी, लाल साहा सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Loading

“12 साल विश्वास, विकास, जनकल्याण”अभियान के तहत प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports