Views: 6
0 0
हजारीबाग में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

हजारीबाग में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के समीप हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी भी गिरफ्तार कर…

हजारीबाग में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 53 Second

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के समीप हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस ने इलाके में सघन वाहन जांच और घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के पास पुलिस का सामना संदिग्ध बाइक सवारों से हुआ।

हजारीबाग में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर अपराधियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपी पूछताछ के दौरान बार-बार अपना नाम और पहचान बदल रहे हैं, जिससे पुलिस उनकी वास्तविक पहचान और आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह के अन्य सदस्य भी आसपास छिपे हो सकते हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की पहचान और बरामद हथियारों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Loading

हजारीबाग में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports