नावाबाजार BDO पर वसूली के आरोप,बर्खास्त कर्मी ने उठाए सवाल

नावाबाजार BDO पर वसूली के आरोप,बर्खास्त कर्मी ने उठाए सवाल
Views: 47
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

नावाबाजार (पलामू): प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रेणु बाला पर एक बर्खास्त ग्राम स्तरीय कर्मी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मी का कहना है कि पंचायत बदलने और प्रभार बनाए रखने के नाम पर ग्राम रोजगार सेवकों और पंचायत सचिवों से ₹20,000 से ₹25,000 तक की राशि वसूले जाने का दबाव बनाया जाता था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, ज्ञापांक 639 दिनांक 14 जुलाई 2025 के तहत पंचायत परिवर्तन का आदेश जारी किया गया था, लेकिन बाद में कथित रूप से पैसे लेकर कई कर्मियों की पूर्व स्थिति बहाल कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे भी ₹20,000 की मांग की गई, जिसे देने से इनकार करने पर उनका प्रभार हटा दिया गया और बाद में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

नावाबाजार BDO पर वसूली के आरोप,बर्खास्त कर्मी ने उठाए सवाल

कर्मी ने यह भी दावा किया कि उन्होंने इस संबंध में लिखित शिकायत BDO को दी थी, जिसमें BPO निर्मलकांत ठाकुर पर भी BDO के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, उनके अनुसार इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा उन्हें ही सेवा से हटा दिया गया।

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि प्रखंड के कुछ कर्मी मिलकर प्रभाव बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं और इसी कारण उनके खिलाफ साजिश रची गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूरे मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें वे समय आने पर प्रस्तुत करेंगे।

इधर, इस मामले में BDO रेणु बाला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की जिसके कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।

(नोट: यह सभी आरोप शिकायतकर्ता के हैं। प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया प्राप्त होना बाकी है।)


Loading

नावाबाजार BDO पर वसूली के आरोप,बर्खास्त कर्मी ने उठाए सवाल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment