
गोमिया। स्वांग हवाई अड्डा के समीप रेस्ट हाउस में मंगलवार को झामुमो बोकारो जिला उपसचिव सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान के नेतृत्व में गोमिया के विभिन्न क्षेत्रों के विस्थापितों और स्थानीय लोगों की बैठक हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक में स्वांग वाशरी के विस्तारीकरण होने पर स्थानीय ग्रामीणों व विस्थापितों के रोजगार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि विकास की प्रक्रिया में स्थानीय लोगों और विस्थापितों के हितों का ध्यान रखना होगा। नियमानुसार सभी अधिकार और सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता देने की बात कही गई। इस बैठक में स्वांग लोकल सेल से जुड़े समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। चर्चा किया गया कि स्वांग लोकल सेल में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने कहा कि क्षेत्र में संचालित औद्योगिक गतिविधियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के साथ उचित अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन बाद पुनः गोमिया के स्थानीय लोगों व विस्थापितों की बैठक होगी। जिसमें सर्वसम्मति से कमेटी गठित की जाएगी। जिसके बाद सीसीएल प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस बैठक मे मुखिया बंटी उरांव, पंसस जनकदेव यादव, ललन केवट, पिंटू पासवान, चंदन पासवान, प्रमोद पासवान, विक्की गंझू, जितेंद्र चौहान, कोपेश्वर यादव, गोविंद रविदास, नरेश प्रजापति, राजकुमार दास, अब्दुल सत्तार, मंजूर इलाही, लक्ष्मण कुमार, चंद्रशेखर पासवान, सोनू स्वर्णकार, मुरली चौहान, अशोक पासवान, मनोज यादव, सूरज प्रसाद समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
![]()















