स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी, 14 अगस्त को सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी, 14 अगस्त को सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन
Views: 11
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second
स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी, 14 अगस्त को सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक आयोजित की गयी।समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आजादी के पर्व को धूमधाम एवं भव्य तरीके से आयोजित करने में सभी पदाधिकारी अपना-अपना सहयोग दें।

बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन केंद्र मेदिनीनगर में प्रातः 9:05 बजे होगा।इसके बाद पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय,जिला समाहरणालय,नगर निगम,सहित जिले के समस्त कार्यालय,सदर अनुमंडल कार्यालय,जिला परिषद कार्यालय एवं रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में झंडोत्तोलन किया जायेगा।परेड में अर्धसैनिक बलों की अलग-अलग टुकड़ियां शामिल होगी।

उपायुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को स्टेडियम में कार्यक्रम को लेकर बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।वहीं सड़कों पर बैरिकेडिंग व मेडिकल टीम के तैनाती सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।बेहतर परेड के लिये टुकड़ियों को सम्मानित भी किया जायेगा।समारोह को लेकर पुलिस लाइन स्टेडियम सहित शहर के सभी चौक-चौराहों पर स्थापित प्रतिमाओं व मूर्तियों की साफ सफाई करने का निर्णय लिया गया।इसके साथ ही 15 अगस्त को जिले में शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया।

वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी,उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सदर एसडीएम,सहायक समाहर्ता समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment