मंडल डैम परियोजना में तेजी लाने को सांसद की उच्चस्तरीय बैठक, 2027 तक पूर्णता का लक्ष्य

मंडल डैम परियोजना में तेजी लाने को सांसद की उच्चस्तरीय बैठक, 2027 तक पूर्णता का लक्ष्य
Views: 57
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
मंडल डैम परियोजना में तेजी लाने को सांसद की उच्चस्तरीय बैठक, 2027 तक पूर्णता का लक्ष्य

मेदिनीनगर (पलामू): पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम ने सोमवार को नई दिल्ली में WAPCOS Limited की अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक शिल्पा सचिन शिंदे के साथ बैठक कर बहुप्रतीक्षित उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परियोजना को तेज गति से पूरा करने और तय समयसीमा के भीतर कार्य समाप्त करने पर जोर दिया गया।

सांसद ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत लेफ्ट मेन कैनाल के लिए 0.61 एकड़ भूमि का मुआवजा वितरण लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि राइट मेन कैनाल का करीब 14 किलोमीटर निर्माण कार्य अभी शेष है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए वर्तमान एजेंसी विक्रमादित्य कंपनी की निविदा निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि अक्टूबर 2026 तक नई एजेंसी का चयन कर कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्य मंडल डैम से जुड़े हाइड्रा, इलेक्ट्रिकल एवं सिविल कार्यों के टेंडर एक सप्ताह के भीतर जारी किए जाएंगे।

सांसद ने स्पष्ट किया कि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर अक्टूबर 2027 तक परियोजना को हर हाल में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से पलामू सहित आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा में व्यापक सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

मंडल डैम परियोजना में तेजी लाने को सांसद की उच्चस्तरीय बैठक, 2027 तक पूर्णता का लक्ष्य

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment