साहिबगंज में एएसआई पर चाकू से हमला,आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में एएसआई पर चाकू से हमला,आरोपी गिरफ्तार
Views: 42
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second
साहिबगंज में एएसआई पर चाकू से हमला,आरोपी गिरफ्तार

कोटालपोखर (साहिबगंज): साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल एएसआई को इलाज के लिए पहले पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शहादत शेख उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात श्रीकुंड बाजार में पाकुड़ के मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार के साथ एक व्यक्ति के विवाद की सूचना मिली थी। इसी दौरान पलासबोना गांव से सूचना मिली कि एक युवक चाकू लेकर लोगों को दौड़ा रहा है। सूचना पर एएसआई हेमंत यादव और एएसआई सुभाष दास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया गया कि पुलिस वाहन से उतरते ही आरोपी ने एएसआई हेमंत यादव पर ताबड़तोड़ तीन बार चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी को पकड़ने के दौरान एएसआई सुभाष दास पर भी हमला किया गया। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद शहादत शेख को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था।

घटना की सूचना मिलते ही बरहड़वा एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, कोटालपोखर थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल एएसआई का हालचाल लिया। अधिकारियों ने बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

घायल एएसआई हेमंत यादव गोड्डा जिले के कौड़ीबहियार गांव के निवासी हैं और वर्तमान में कोटालपोखर थाना में पदस्थापित हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment