अमरूद तोड़ने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया किशोर,गंभीर घायल

अमरूद तोड़ने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया किशोर,गंभीर घायल
Views: 33
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

कोटालपोखर: थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 स्थित नया बस्ती मोहल्ले में बुधवार को अमरूद तोड़ने के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, शाहिद शेख का पुत्र साजिद शेख (12 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बगीचे में अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लगा और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा।

अमरूद तोड़ने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया किशोर,गंभीर घायल

घटना के बाद परिजन तत्काल घायल किशोर को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. कुमार सौरभ ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

सावधानी: बरसात के मौसम में बिजली के हाईटेंशन तारों के पास लगे पेड़ों पर चढ़ने से बचें। ऐसे हादसे जानलेवा साबित हो सकते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment