JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का शक्ति प्रदर्शन, 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाला मार्च

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का शक्ति प्रदर्शन, 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाला मार्च
Views: 30
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने बुधवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने करीब 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मार्च निकालकर अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से दोहराया और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का शक्ति प्रदर्शन, 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाला मार्च

तेज बारिश के बावजूद आंदोलनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश में भीगते हुए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर मार्च करते रहे। इस दौरान देशभक्ति के नारों के साथ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई।

आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से जल्द निर्णय लेकर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों का भरोसा बहाल करने की अपील की।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment