Views: 27
0 0
सीटों में कटौती के विरोध में केकेएम कॉलेज में छात्रों की तालाबंदी,बहाली की मांग तेज

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

सीटों में कटौती के विरोध में केकेएम कॉलेज में छात्रों की तालाबंदी,बहाली की मांग तेज

पाकुड़: विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सीटों में कटौती किए जाने के विरोध में बुधवार को केकेएम कॉलेज, पाकुड़ के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि नए सीट निर्धारण से जिले सहित पूरे संथाल परगना के हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने…

सीटों में कटौती के विरोध में केकेएम कॉलेज में छात्रों की तालाबंदी,बहाली की मांग तेज
Read Time:3 Minute, 6 Second

पाकुड़: विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सीटों में कटौती किए जाने के विरोध में बुधवार को केकेएम कॉलेज, पाकुड़ के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि नए सीट निर्धारण से जिले सहित पूरे संथाल परगना के हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि पहले पाकुड़ जिले के महाविद्यालयों में स्नातक की 4,800 सीटें निर्धारित थीं, जिन्हें घटाकर 1,800 कर दिया गया है। उनका कहना है कि इस फैसले से बड़ी संख्या में योग्य छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश अभिभावक कठिन परिस्थितियों में अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं, ऐसे में सीटों में कटौती उनके भविष्य के साथ अन्याय है।

सीटों में कटौती के विरोध में केकेएम कॉलेज में छात्रों की तालाबंदी,बहाली की मांग तेज

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से केकेएम कॉलेज में पूर्व निर्धारित सभी सीटों को तत्काल बहाल करने, गत वर्ष की तरह सभी योग्य विद्यार्थियों को नामांकन का अवसर देने, संथाल परगना के सभी महाविद्यालयों में छात्र संख्या के अनुरूप सीटें बढ़ाने तथा सीट कटौती संबंधी आदेश वापस लेने की मांग की। साथ ही भविष्य में छात्रों और महाविद्यालयों से विचार-विमर्श किए बिना कोई निर्णय नहीं लेने की भी मांग रखी।

छात्र नेताओं ने बताया कि 27 जुलाई को ही कॉलेज प्रशासन को तालाबंदी का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण बुधवार से अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में छात्र नायक अजय हेंब्रम, उप छात्र नायक रोजी मरांडी, छात्र नेता कमल मुर्मू, छात्र नायिका शबनम मरांडी, शबनम मुर्मू, रेनू मरांडी, रोज मेरी हांसदा, सरिता मरांडी, शाहजमल शेख, परवेज आलम, मोहम्मद शेख, जय सोरेन, सरफराज आलम, भीमसेन मरांडी, सुभाष चंद्र मुर्मू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports