Views: 23
0 0
JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के आरोप पर जेएलकेएम का प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच की मांग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के आरोप पर जेएलकेएम का प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच की मांग

पाकुड़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समाहरणालय परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया।…

JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के आरोप पर जेएलकेएम का प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच की मांग
Read Time:3 Minute, 0 Second
JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के आरोप पर जेएलकेएम का प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच की मांग

पाकुड़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समाहरणालय परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया।

धरना का नेतृत्व जेएलकेएम नेता मार्क बास्की ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रतियोगी परीक्षाओं पर निर्भर है, लेकिन लगातार सामने आ रहे अनियमितताओं के आरोपों से युवाओं का भरोसा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ज्ञापन में परीक्षा संचालन से जुड़ी TDPL एजेंसी की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषी अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही, यदि किसी परीक्षा में अनियमितता साबित होती है तो उसे रद्द कर निष्पक्ष तरीके से पुनः आयोजित कराने की मांग भी रखी गई।

जेएलकेएम ने 11वीं से 13वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा के ऑनलाइन मूल्यांकन की स्वतंत्र जांच, 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा की निष्पक्ष जांच तथा आवश्यकता पड़ने पर पुनः परीक्षा कराने की भी मांग की। इसके अलावा JPSC और JSSC से जुड़े मामलों की CBI जांच, विशेष फास्ट ट्रैक न्यायालय के गठन, आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की योग्यता आधारित नियुक्ति तथा उच्चस्तरीय चयन समिति गठित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

धरना-प्रदर्शन में जिला महासचिव जतन हांसदा, प्रेम प्रकाश सोरेन, जिला उपाध्यक्ष राजीव राय, मो. तस्लीम अंसारी, जिला संगठन सचिव उमेश सिंह, प्रमोद मुर्मू, देवीश हांसदा, संतोष टुडू, लालचंद राय, हरेराम हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports