गिरिडीह में बिजली विभाग की ओर से हाई वोल्टेज तार की चपेट में आए पीड़ितों एवं उनके परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गिरिडीह के कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम ने पीड़ितों को चेक सौंपे।
जानकारी के अनुसार, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बोधी यादव के भैंस की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी होने पर कार्यपालक अभियंता ने बोधी यादव को 46 हजार रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया।
वहीं, दूसरी घटना में 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से सती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मामले की जांच एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें 2 लाख रुपये का मुआवजा चेक सौंपा गया।
इस दौरान कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम ने कहा कि विभाग पीड़ितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिजली के तारों और विद्युत उपकरणों के आसपास पूरी सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,