तेनुघाट। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क मैदान में चल रही तैयारियों का गुरुवार को अंतिम परेड निरीक्षण किया गया। तेनुघाट अवर निबंधक पदाधिकारी रितु रंजन ने चिल्ड्रेन पार्क पहुंचकर परेड अभ्यास का जायजा लिया। उनके देखरेख में विभिन्न विद्यालयों और पुलिस बल के जवानों ने फूल ड्रेस में परेड का पूर्वाभ्यास किया।
परेड अभ्यास में कुल आठ प्लाटून तैयार किए गए हैं। जिला पुलिस बल के जवानों की प्लाटून का नेतृत्व एसआई मनोज तिर्की ने किया। इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पेटरवार एवं गोमिया तथा डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के छात्र-छात्राओं ने भी पूरे अनुशासन के साथ परेड का अभ्यास किया।
निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल छात्र-छात्राओं के अनुशासन, कदमताल और आपसी समन्वय का जायजा लिया गया। रितु रंजन ने सभी प्लाटून कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप परेड को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की बात कही।
जानकारी के अनुसार, एसआई मनोज तिर्की के नेतृत्व में सशस्त्र बल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की आठ प्लाटून गठित की गई हैं। सभी टोलियों ने शिक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों की देखरेख में निर्धारित अभ्यास पूरा कर लिया है।
मौके पर सूरज कुमार, रिफत परवीन, पीटी शिक्षक, वार्डन आरती कुमारी एवं सावित्री हेंब्रम, विशाल कुमार, ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, अधिवक्ता बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मुकेश कुमार, रतन कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।