तेनुघाट/गोमिया संवाददाता:गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर पश्चिमी पंचायत के पकरीया टोला में एक परिवार ने अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित मनोज प्रसाद ने बोकारो पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में मनोज प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला दीपक तिवारी (पिता स्व. अमीर तिवारी) पिछले कई महीनों से उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने बताया कि जब भी उनकी पत्नी और बेटी घर से बाहर निकलती हैं, तो आरोपी…