पाकुड़
Trending

Pakud News:सरकारी स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें : डीसी

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर सख्ती,अंडा नहीं खाने वाले बच्चों को मिलेगा फल

Views: 27
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second

पाकुड़ संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्कूलों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Pakud News:सरकारी स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें : डीसी

उपायुक्त ने विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति पर लगातार नजर रखी जाये और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो।

बैठक में मध्याह्न भोजन योजना की भी समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं प्रोटीनयुक्त भोजन उपलब्ध कराने तथा योजना की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्कूलों में खाद्यान्न की कमी नहीं होने देने और प्रत्येक माह समय पर खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

Pakud News:सरकारी स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें : डीसी

बैठक में अंडा वितरण की व्यवस्था की भी समीक्षा हुई। अंडा नहीं खाने वाले बच्चों को उसके स्थान पर फल उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं रसोईया-सहायिकाओं के मानदेय भुगतान के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया की प्रगति की भी जानकारी ली गयी। पंजीकरण पूरा होने के बाद मानदेय का भुगतान किया जायेगा।

स्कूलों में नियमित स्वास्थ्य जांच का निर्देश

उपायुक्त ने आरबीएसके के तहत विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। शिविर के दौरान बच्चों में दिव्यांगता की भी जांच की जायेगी। जरूरतमंद बच्चों को चिह्नित कर एलिम्को के माध्यम से आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं की लगातार निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ किसी भी पात्र बच्चे से नहीं छूटे।

बैठक में उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी अन्य पूर्ति, बीईईओ, बीपीओ, सीआरपी समेत संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button