झारखंडगोमियास्थानीय समाचार
गोमिया में हाथियों का आतंक जारी:एक ही परिवार के दो की मौत, तीन घायल


गोमिया : गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन हाथियों के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे महुआटांड़ थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव में हाथी ने बड़ी घटना को अंजाम दिया।
हाथी ने एक ही परिवार के 50 वर्षीय सोमर साव तथा 4 वर्षीय अमन कुमार (पिता – प्रदीप साव) को कुचलकर मार डाला। इस हमले में परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक गांव में घुसे हाथी ने घर के पास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। उल्लेखनीय है कि महज तीन दिन पहले भी गोमिया में हाथियों ने घर में सो रहे तीन लोगों की जान ले ली थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं।
![]()




