Views: 1
0 0
Latehar News:ओझा-मती के शक में वृद्ध की टांगी से हत्या,एक महिला हिरासत में

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , , ,

Latehar News:ओझा-मती के शक में वृद्ध की टांगी से हत्या,एक महिला हिरासत में

लातेहार:लातेहार सदर प्रखंड के रजवार पंचायत अंतर्गत मासियातु गुड़तुड़ गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ओझा-मती (जादू-टोना) के शक में एक वृद्ध की टांगी से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केश्वो राम (65 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में…

Latehar News:ओझा-मती के शक में वृद्ध की टांगी से हत्या,एक महिला हिरासत में
Read Time:2 Minute, 4 Second

लातेहार:लातेहार सदर प्रखंड के रजवार पंचायत अंतर्गत मासियातु गुड़तुड़ गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ओझा-मती (जादू-टोना) के शक में एक वृद्ध की टांगी से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केश्वो राम (65 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।

Latehar News:ओझा-मती के शक में वृद्ध की टांगी से हत्या,एक महिला हिरासत में

मृतक के पुत्र संजय राम ने आरोप लगाया है कि दशरथ गंजू, रोशन भुइयां, जुगेश्वर भुइयां, नेपाली गंजू तथा रोशन भुइयां की बहन ने मिलकर उनके पिता पर हमला किया। आरोप है कि सभी ने ओझा-मती के शक में टांगी से वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

मासियातु गुड़तुड़ गांव की घटना से दहशत, पुलिस कर रही सभी पहलुओं से जांच

प्रारंभिक कार्रवाई के तहत पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान रोशन भुइयां की बहन के रूप में बताई जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports