Views: 280
0 0
सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में हादसा,तीन लोगों की मौत,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , ,

सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में हादसा,तीन लोगों की मौत,10 घायल

लातेहार: लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से हादसा हुआ है.मामले की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने की है.तीन डेड बॉडी रिकवर कर लिए गए हैं. आसपास के इलाकों में पुलिस छानबीन कर रही है.इस दुर्घटना में तीन यात्रियों के मरने की पुष्टि की गई है जबकि…

सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में हादसा,तीन लोगों की मौत,10 घायल
Read Time:2 Minute, 13 Second
सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में हादसा,तीन लोगों की मौत,10 घायल

लातेहार: लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से हादसा हुआ है.मामले की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने की है.तीन डेड बॉडी रिकवर कर लिए गए हैं. आसपास के इलाकों में पुलिस छानबीन कर रही है.इस दुर्घटना में तीन यात्रियों के मरने की पुष्टि की गई है जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं.

जानकारी के अनुसार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी, इस दौरान किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई है.अफवाह आग की तरह फैली और इसे सुनने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे.विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ गई जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है. मृतकों में दो पुरूष जबकि एक महिला है. मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.ट्रेन में सफर कर रहीं एक महिला ने बताया कि वे रांची सासाराम ट्रेन से सफर कर रही थी.

उन्होंने बताया कि अफवाह फैलने के बाद लोग नीचे उतरने लगे, जिसके बाद यह घटना घटी है. फिलहाल सब कुछ शांत है लोग ट्रेन खुलने का इंतजार कर रहे हैं. रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं.फिलहाल सभी ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया है. गरीब रथ एक्सप्रेस टोरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी है. जबकि डाउन बीडीएम पैसेंजर ट्रेन बरवाडीह में खड़ी है. वाराणसी-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर रोका गया है.

Loading

सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में हादसा,तीन लोगों की मौत,10 घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports