रेल मंत्रालय ने आज ‘स्वरेल’ नामक सुपर ऐप का अनावरण किया है, जो रेलवे की विभिन्न सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगा। फिलहाल, यह ऐप बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। ‘स्वरेल’ क्या है? ‘स्वरेल’ भारतीय रेलवे द्वारा विकसित एक सुपर ऐप है, जिसे यात्रियों को रेलवे से संबंधित सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग, भोजन ऑर्डर, प्लेटफॉर्म पास खरीदने, समय-सारिणी की निगरानी,…